ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ : हेड कांस्टेबल की पत्नी व बेटी की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार |                मुंबई : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार |                मुरैना : कोतवाल डेम में नहाने गए 11वीं के दो छात्रों की डूबने से मौत |                रतलाम : 3 दिन से युवती का पीछा कर रहा आरक्षक घर पहुंचा, भाई ने देखा तो भाग निकला आरक्षक निलंबित |                भिंड : भंडारे में बची बासी आलू सब्जी खाने से महिला की मौत, 82 लोग बीमार |                ग्वालियर : कार ने मारी सिपाही को टक्कर बोनट पर 100 मीटर तक घसीटा |                बैतूल : चार आरोपियों ने राहगीरों पर चलाए चाकू, 6 घायल एक गंभीर |                गुजरात : टैंक की सफाई करने उतरे भिंड शिवपुरी के दो युवकों की मौत |                  
बड़े तालाब का जल स्तर 5 फीट बढ़ने से आठ लाख लोगों के लिए छह महीने का पानी का कोटा हुआ पूरा |

भोपाल : 24/07/2024 : 21 जून की शाम को भोपाल में 123.4 मिमी और सीहोर में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई । इसके बाद से अब तक सीहोर और भोपाल के कैचमेंट एरिया में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है | कैचमेंट एरिया में हो रही लगातार बारिश से बड़े तालाब का लेवल 5 फिट तक बढ़ गया है | जो छह महीने तक आठ लाख आबादी के लिए पानी की जरूरत पूरी करेगा, क्योंकि, निकायों के तय मापदंड के मुताबिक एक व्यक्ति को एक दिन में 150 लीटर पानी की ज़रूरत होती है | भोपाल में मानसून की आमद 22 जून को हुई थी, 21 जून को तालाब का लेवल 1658 फीट था इस सीजन में भोपाल में अब तक 26.57 इंच बारिश हो चुकी है | बड़े तालाब के बढ़े 5 फीट पानी में से सिर्फ 35% पानी कोलांस से जबकि 65% कैचमेंट एरिया में हुई बारिश से आया है | भोपाल में सुबह से रात तक रिमझिम फुहारें पड़ी, इससे दिन का तापमान 3 डिग्री कम हो गया | भोपाल में अगले दो दिन तक ऐसी ही बारिश होने की संभावना है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com