ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
मोहन सरकार देगी लाड़ली बहनों को रक्षा बंधन पर 250 रु. का शगुन |

भोपाल : 24/07/2024 :  रक्षा बंधन के अवसर पर मोहन सरकार अपनी लाड़ली बहनों कों राखी का शगुन देने जा रही है मंगलवार को कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार ने ये घोषणा कर दी है कि 1 अगस्त को सभी लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत आने वाली महिलाओं के खातों में राखी के शगुन के तौर पर 250 रु. की राशि पहुंचाई जाएगी | यह राशि हर महीने मिलने वाले 1250 रु. की राशि से अतिरिक्त होगी | सीएम ने कहा कि महिलाओं को मिलने वाली हर महीने 1250 रु. की राशि 5 अगस्त तक खातों में डाल दी जाएगी | सीएम ने रक्षा बंधन पर सभी प्रतिनिधियों से अपने अपने क्षेत्रों में जाकर महिलाओं से राखी बंधवाने को भी कहा है | सावन के महीने में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएम ने मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था और अन्य सभी व्यवस्थाओं पार खास ध्यान देने के निर्देश भी दिए हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com