ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
केंद्रीय बजट में मप्र के लिए सीधे तौर पर कोई घोषणा नहीं, लेकिन मप्र में लागू सभी योजनाओं को मिलाकर हाथ आएंगे डेढ़ लाख करोड़ |

भोपाल : 24/07/2024 : केंद्रीय बजट में मप्र के लिए सीधे तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई लेकिन जिन योजनाओं का जिक्र बजट में किया गया है उससे मप्र को केंद्रीय खजाने से अधिक पैसा मिलने की उम्मीद बन गई है | गौरतलब है कि पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान में 63 हज़ार गांवों के 5 करोड़ लोगों को लाभ मिलना है, मप्र को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा | यहां 89 ब्लॉक में 24 जनजातियां हैं और डेढ़ करोड़ से अधिक लोग निवासरत हैं | स्पष्ट है कि मप्र इसमें अधिक लाभ लेगा, इसके अलावा मप्र को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी का भी अधिक पैसा मिलेगा | वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा का अनुमान था कि केंद्र से केंद्रीय करों का जितना पैसा मिलेगा केंद्रीय बजट में यह राशि उससे अधिक बताई गई है | इसी तरह केंद्रीय सहायता अनुदान का 44,892 करोड़ और विशेष पैकेज अनुदान का 11 हज़ार करोड़ अतिरिक्त मिलेगा | कुल मिलाकर डेढ़ लाख करोड़ रु. केंद्र से मिलना लगभग तय हो गया है | इधर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने पूरी कैबिनेट और विभागों के एसीएस, पीएस से हर योजना की जानकारी को लेकर बात की है | सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के बजट में कृषि उत्पादकता, रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, आर्थिक विकास, समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय पर ध्यान दिया गया है | यह बजट मप्र को भी विकास के पथ पर कदम से कदम मिलाने का मौका देगा | किसानों, महिलाओं, ग़रीब, युवाओं सहित सभी वर्गों पर बजट केंद्रित है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com