ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ : हेड कांस्टेबल की पत्नी व बेटी की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार |                मुंबई : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार |                मुरैना : कोतवाल डेम में नहाने गए 11वीं के दो छात्रों की डूबने से मौत |                रतलाम : 3 दिन से युवती का पीछा कर रहा आरक्षक घर पहुंचा, भाई ने देखा तो भाग निकला आरक्षक निलंबित |                भिंड : भंडारे में बची बासी आलू सब्जी खाने से महिला की मौत, 82 लोग बीमार |                ग्वालियर : कार ने मारी सिपाही को टक्कर बोनट पर 100 मीटर तक घसीटा |                बैतूल : चार आरोपियों ने राहगीरों पर चलाए चाकू, 6 घायल एक गंभीर |                गुजरात : टैंक की सफाई करने उतरे भिंड शिवपुरी के दो युवकों की मौत |                  
24 घंटे की तेज़ रफ्तार बारिश से शहर अस्त व्यस्त 9 जिलों में बाढ़ आने की संभावना |

भोपाल : 26/07/2024 :( नुजहत सुल्तान ) प्रदेश में गुरुवार और शुक्रवार की तेज़ रफ्तार बारिश ने कई जिलों को डुबोकर रख दिया है, छतरपुर, टीकमगढ़, मंदसौर और रतलाम  सहित कई जिलों में निचली बस्तियों में पानी भर गया | इधर तेज़ रफ्तार बारिश से भोपाल संभाग के सीहोर, रायसेन, राजगढ़ के अलावा आगर, मालवा, सागर, मंदसौर, नीमच, अशोकनागर, और गुना में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है | वहीं, गुरुवार को सीजन में पहली बार प्रदेश में बारिश का आंकड़ा प्लस में पहुंचा, प्रदेश में अब तक 15.47 इंच बारिश हो चुकी है | यह सामान्य बारिश से 1% अधिक है | भोपाल में बड़े तालाब के जल स्तर में भी और अधिक इजाफा हुआ है | जबलपुर में रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध का जलस्तर पिछले 48 घंटे में तेज़ी से बढ़ा है | बांध के गेट खोलने की संभावना है | इसके लिए प्रशासन ने जबलपुर से होशंगाबाद तक निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है | देश के 90% हिस्से में छाया हुआ मानसून महाराष्ट्र और गुजरात में कहर बरपा रहा है | सबसे बुरी स्थिति पुणे में है, पुणे में बारिश के कारण 4 लोगों की मौत भी हो गई | कई घरों में पानी भरने से घर तबाह हो गए नदियां लबालब हो गईं, और पानी पुणे शहर में घुसने से बाढ़ आ गई जिससे कई घरों के लोगों को रात के समय ही बचाने का काम शुरू करना पड़ा | सरकार ने सेना को बुलाया 400 लोगों को रेसक्यू किया गया अभी पुणे के सभी पर्यटन स्थल, स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है | वहीं मुंबई में भी बारिश ने अपना  असर दिखाना शुरू कर दिया है | मनाली में अटल टनल वाले रास्ते पर बादल फट गए ब्यास नदी उफान पर है | कटनी में लगातार बारिश से रेल संचालन पर भी असर पड़ा है | स्टेशनों पर ट्रैक पर पानी भरने से सिग्नल प्रणाली ठप हो गई | बारिश के कारण रेल संचालन भी प्रभावित हुआ | बाढ़ से ढीमरखेड़ा के 50 गाँव प्रभावित हुए |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com