ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
सिजेरियन डिलिवरी के बाद हुई यूरिनरी रिटेंशन से गई 4 महिलाओं की जान और दो गंभीर, अस्पताल की लापरवाही आई सामने |

दमोह : 26/07/2024 : दमोह के जिला अस्पताल में सिजेरियन डिलिवरी के बाद 4 महिलाओं की जान जाने की खबर ने डॉक्टरों पर कई तरह के सवाल उठाए हैं | अस्पताल सवालों के घेरे में है | दरअसल, जिला अस्पताल में आमतौर पर सिजेरियन डिलीवरी के रोजाना 24 केस आते हैं, 4 जुलाई को भी इतने ही ऑपरेशन हुए इस दिन 4 डॉक्टर्स ने जो 15 ऑपरेशन किए उनमें से 6 में महिलाओं को यूरिनरी रिटेंशन की समस्या हुई | इसके बाद दो महिलाओं की अस्पताल में ही मौत हो गई जबकि दो ने 22 व 24 जुलाई को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया | वहीं दो महिलाओं का डायलिसिस हो रहा है उनकी हालत भी गंभीर है | महिलाओं की मौत का जिम्मेदार अस्पताल प्रशासन को ठहराया जा रहा है, परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन हुआ और जान चली गई | हैरानी की बात तो ये हैं कि अस्पताल में महिलाओं की  मौत के बाद पोस्टमार्टम नहीं किया गया | इस मामले में दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के अनुसार मेडिकल टीम ने जांच की है | अस्पताल की इस लापरवाही के चलते उसे नोटिस जारी किया गया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com