ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ : हेड कांस्टेबल की पत्नी व बेटी की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार |                मुंबई : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार |                मुरैना : कोतवाल डेम में नहाने गए 11वीं के दो छात्रों की डूबने से मौत |                रतलाम : 3 दिन से युवती का पीछा कर रहा आरक्षक घर पहुंचा, भाई ने देखा तो भाग निकला आरक्षक निलंबित |                भिंड : भंडारे में बची बासी आलू सब्जी खाने से महिला की मौत, 82 लोग बीमार |                ग्वालियर : कार ने मारी सिपाही को टक्कर बोनट पर 100 मीटर तक घसीटा |                बैतूल : चार आरोपियों ने राहगीरों पर चलाए चाकू, 6 घायल एक गंभीर |                गुजरात : टैंक की सफाई करने उतरे भिंड शिवपुरी के दो युवकों की मौत |                  
एमपी बोर्ड द्वारा एक महीने बाद भी 10वीं 12वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट घोषित न होने से विद्दार्थियों के एडमिशन अटके |

भोपाल : 26/07/2024 :  मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) द्वारा अब तक हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्कूल के सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए गए |  जबकि परीक्षा हुए एक महीने से अधिक समय गुजर चुका है बावजूद इसके एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने में देरी कर रहा है | गौरतलब है कि मंडल ने मुख्य परीक्षा का रिजल्ट डेढ़ महीने में ही जारी कर दिया था, लेकिन मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित होने के तीन महीने बाद भी मंडल सप्लीमेंट्री का रिजल्ट घोषित नहीं कर पाई है | एक महीने से अधिक समय होने के कारण विद्दार्थियों के स्कूल में एडमिशन अटके हुए हैं वह रिजल्ट के लिए मंडल के चक्कर लगा रहे हैं | छात्रों का कहना है कि रिजल्ट न आने के कारण उनका कॉलेज में भी एडमिशन अधर में है | अभी उन्हें प्रोविज़नल (अस्थायी) एडमिशन मिला है | इसी के साथ 11वीं में भी छात्रों को रिजल्ट घोषित न होने के कारण पसंद के स्कूल में प्रमोशन में समस्या आ रही है | इसका मुख्य कारण है कि अगर उनके प्रतिशत कम हैं तो उन्हें कई स्कूल संबंधित विषय आवंटित नहीं करते हैं | इस कारण अगर उन्हें कोई दूसरा विषय मिलता है तो उसके लिए नए सिरे से पढ़ाई शुरू करनी पड़ेगी | इसी के साथ एकेडमिक सेशन भी शुरू हो चुका है,  वे पढ़ाई में पिछड़ते जा रहे हैं | सप्लीमेंट्री छात्रों ने भले ही अगली कक्षा में प्रोविज़नल एडमिशन ले लिया है लेकिन इनमें से अधिकांश कक्षा में शामिल नहीं हो रहे हैं | स्कूलों में तिमाही और छहमाही परीक्षाएं भी जल्द ही शुरू हो जाएंगी | ऐसे में परीक्षा परिणाम जारी न होने से छात्रों को तैयारी के लिए भी कम समय मिल पाएगा जिससे उनके भविष्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com