ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
ऑटो चालक बिना मीटर चला रहे ऑटो लोगों से वसूल रहे मन मुताबिक किराया, अफसर कार्यवाही से परे |

भोपाल : 26/07/2024 : राजधानी की सड़कों पर करीब 25 हज़ार ऑटो दौड़ते हुए नजर आते हैं लेकिन ऑटो चालक अपनी मर्ज़ी का किराया वसूल रहे हैं, जबकि ऑटो में मीटर के हिसाब से किराया लेने का प्रावधान है | इसके लिए प्रशासन ने बाकायदा किराया निर्धारित किया है जिसके तहत शुरुआती 2 किमी के लिए 30 रु. उसके बाद 15 रु. प्रति किमी का स्लैब है | वहीं रात में कुल किराए का 20% अधिक भुगतान करना होता है | भोपाल परिवहन विभाग द्वारा ऑटो चलाते समय मीटर चालू होने की अनिवार्यता है, बावजूद इसके मीटर से नहीं चालक के गंतव्य तक का पैसा तय करना पड़ रहा है | दरअसल, ऑटो की फिटनेस जांचने का जिम्मा आरटीओ और इनमें लगे मीटर को नापतौल विभाग परखता है | लेकिन हकीकत ये है कि दोनों विभागों के अफसर ही अपनी ज़िम्मेदारी से दूर भाग रहे हैं | इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है | ऑटो चालक मन मुताबिक किराया वसूल रहे हैं | आरटीओ के आंकड़ों पर नजर दौड़े तो पता चलता है कि दफ्तर के कागजों में 7 हज़ार से अधिक ऑटो रिक्शा का फिटनेस सर्टिफिकेट जारी हो चुका है, जबकि 17 हज़ार 950 ऑटो रिक्शा बिना फिटनेस के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं | वहीं नापतौल विभाग के अफसर ऑटो रिक्शा के मीटर पर सील लगाने की खानापूर्ति लगातार करते हैं, लेकिन इस दफ्तर से निकलते ही ऑटो चालक अपनी मनमानी शुरू कर देते हैं | जबकि बिना मीटर चलने पर ऑटो चालक को दो हज़ार रु. जुर्माना देना पड़ता है, लेकिन कार्यवाही के अभाव में ऑटो चालक बेखौफ ऑटो चला रहे हैं | कहने को तो आरटीओ, ट्रैफिक पुलिस और नापतौल विभाग संयुक्त कार्यवाही करता है,  लेकिन ये व्यवस्था सिर्फ कागजो तक ही सीमित है | क्योंकि पिछले कई सालों से ऐसी कोई कार्यवाही शहर में नहीं हुई तीन साल पहले कार्यवाही के नाम पर महज 20  प्रकरण ही बनाए गए थे |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com