भोपाल : 01/08/2024 : शहर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों व उनके परिजनों को सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने के सरकार व स्वास्थ्य विभाग के दावों पर अमल होता नजर नहीं आ रहा है | शहर का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल 500 करोड़ खर्च करके बनाया गया हमीदिया में मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई | मरीजों के साथ आए परिजनों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है | बारिश के चलते उन्हें कई तरह की दिक्कतें पेश आ रही हैं | अस्पताल प्रबंधन व नगर निगम द्वारा परिजनों के लिए जो व्यवस्था की गई है वो नाकाफी साबित हो रही है | एसएनसीयू में भर्ती नवजात बच्चों के परिजनों को तो खुले आसमान के नीचे रहना पड़ता है | 8 साल पहले हमीदिया अस्पताल परिसर में नगर-निगम द्वार 45 लाख रु. की लागत से बने रैन बसेरा में 60 लोगों के ठहरने की व्यवस्था थी, लेकिन 2 साल पहले फर्स्ट फ्लोर पर पानी टपकने के कारण यहाँ आने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं | लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है, जिस कारण यहां रात गुजारना मुश्किल हो जाता है |
|