ब्रेकिंग न्यूज़ देवास : एक बच्चे को डूबने से बचाने के लिए कूदा दूसरा बच्चा, दोनों की मौत |                पिपरिया : एक साल के बेटे को पटरी से 3 फीट दूर छोड़ मां ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान |                इंदौर : मकान बनाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत |                झाबुआ : वार्डन ने छात्रा को पीटते हुए वीडियो बनाया वायरल होने पर वार्डन सस्पेंड |                जावरा : 75 ग्राम एमडी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार |                भोपाल : श्यामला हिल्स इलाक़े में बाइक फिसलने से युवक की मौत, दोस्त घायल |                भोपाल : ऐशबाग इलाक़े में मोबाइल न देने से नाराज 14 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान |                  
पिछले कई सालों से अपराध करने वाले 8 गुंडे बदमाशों को जिला बदर के निर्देश जारी |

भोपाल : 07/08/2024 :  शहर में पिछले कई सालों से मारपीट, लूट, हत्या का प्रयास, जुआ, छेड़छाड़, अवैध हथियार आदि अपराधों में लिप्त रहे 8 गुंडे बदमाशों एवं आदतन अपराधियों के खिलाफ न्यायालय पुलिस कमिश्नर द्वारा मंगलवार को जिलाबदर के आदेश जारी किए गए हैं | पुलिस कमिश्नर कोर्ट ने मंगलवार को हसनात नगर (बाणगंगा) श्यामला हिल्स निवासी मोहम्मद फैजल, आरिफ़ नगर निवासी मोहम्मद अनस अली, जाटखेड़ी मिसरोद निवासी दीपक अहिरवार, भीम नगर अरेरा हिल्स निवासी भरत मोरे, बर्राई कटारा हिल्स निवासी अशोक मीणा, नारियलखेड़ा निवासी अनीस खान, कोहेफिज़ा निवासी आदिल खान, और गैर राहत कॉलोनी निशातपुरा आमिर उर्फ अम्मू शेख के खिलाफ जिला बदर के आदेश जारी किए हैं | यह बदमाश भोपाल और उसके आसपास के जिलों में कहीं भी देखे गए तो उनके खिलाफ रासुका की कार्यवाही की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com