ब्रेकिंग न्यूज़ देवास : एक बच्चे को डूबने से बचाने के लिए कूदा दूसरा बच्चा, दोनों की मौत |                पिपरिया : एक साल के बेटे को पटरी से 3 फीट दूर छोड़ मां ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान |                इंदौर : मकान बनाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत |                झाबुआ : वार्डन ने छात्रा को पीटते हुए वीडियो बनाया वायरल होने पर वार्डन सस्पेंड |                जावरा : 75 ग्राम एमडी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार |                भोपाल : श्यामला हिल्स इलाक़े में बाइक फिसलने से युवक की मौत, दोस्त घायल |                भोपाल : ऐशबाग इलाक़े में मोबाइल न देने से नाराज 14 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान |                  
सिविल अस्पताल बैरागढ़ में ओटी के एंट्री पॉइंट पर सीलिंग से टपक रहा पानी बना फिसलन का कारण |

भोपाल : 13/08/2024 : बारिश के कारण कई अस्पतालों, स्कूलों में व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई हैं, शहर के कई स्कूलों में पानी टपकने की समस्या के साथ ही अब बैरागढ़ के सिविल अस्पताल के ओटी में एंट्री पॉइंट पर सीलिंग से पानी टपकने की समस्या सामने आ गई है | इसके अलावा अस्पताल में डॉक्टर्स के कमरों सहित पैथोलॉंजी लैब में भी पानी टपक रहा है | इतना ही नहीं लगातार बारिश होने पर तो वार्डों में भी मरीज परेशान हैं | आलम ये है कि अपने कमरों में बैठकर डॉक्टर्स का मरीजों को देखना भी बड़ी समस्या बन गया है | इधर छत से फर्श पर पानी आने से मरीजों सहित डॉक्टर्स में भी फिसलने से हादसा होने का डर है | इस सबके बावजूद भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है | इस ओर जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com