ब्रेकिंग न्यूज़ देवास : एक बच्चे को डूबने से बचाने के लिए कूदा दूसरा बच्चा, दोनों की मौत |                पिपरिया : एक साल के बेटे को पटरी से 3 फीट दूर छोड़ मां ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान |                इंदौर : मकान बनाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत |                झाबुआ : वार्डन ने छात्रा को पीटते हुए वीडियो बनाया वायरल होने पर वार्डन सस्पेंड |                जावरा : 75 ग्राम एमडी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार |                भोपाल : श्यामला हिल्स इलाक़े में बाइक फिसलने से युवक की मौत, दोस्त घायल |                भोपाल : ऐशबाग इलाक़े में मोबाइल न देने से नाराज 14 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान |                  
हड़ताल खत्म होते ही एम्स की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी, मरीज इलाज के लिए भटकते रहे |

भोपाल : 22/08/2024 :( नुजहत सुल्तान) कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप और हत्या के विरोध में लगातार रेजीडेंट डॉक्टर के हड़ताल पर जाने के कारण ओपीडी में गिरावट आई | बुधवार को हड़ताल खत्म हो गई तो ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लगीं | सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद ओपीडी में सेवाएं देना शुरू कर दिया है | हालांकि प्रदर्शन न्याय मिलने तक जारी रहेगा, गुरुवार को डॉक्टर काले कपड़े पहनकर ओपीडी चलाएंगे | मरीजों की भीड़ के कारण लोगों को घंटों इलाज के लिए भटकना पड़ा, छतरपुर से आए संजय सेन ने बताया कि वे तीन दिन से एम्स आ रहे हैं, पिता के लंग्स में पानी भर रहा है कैंसर विभाग में दिखाया तो आज आने को कहा लेकिन अब तक भर्ती नहीं किया गया है | इधर मरीजों के परिजन खुद स्ट्रेचर खींचते हुए मिले तीन दिन से ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी में फिजियोलॉंजी और एनॉटामी के डॉक्टर्स मरीज देख रहे थे | अब डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) कार्ड बनाए जाएंगे इसमें डॉक्टर्स का थंब या फेस कार्ड जनरेट किया जाएगा,  जिसकी मदद से डॉक्टर अपने ड्यूटी रूम को खोल सकेंगे | अगर कोई व्यक्ति डॉक्टर के ड्यूटी रूम में आना भी चाहता है तो इसके लिए डॉक्टर की आरएफआईडी की आवश्यकता पड़ेगी | यह यहां के 200 से अधिक डॉक्टरों को दिए जाएंगे | कैमरों की संख्या बढ़ाने के साथ 150 जगहों पर अलार्म लगाए जाएंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com